UOU Admission 2026: 31 अगस्त तक बढ़ी ऑनलाइन एडमिशन की Last Date, नए और पुराने दोनों विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना

अगर आप उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) में जुलाई 2026 सत्र के लिए admission लेने की सोच रहे हैं, लेकिन अभी तक admission नहीं लिया है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के online admission की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। पहले इसकी अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 थी। विश्वविद्यालय ने 11 अगस्त 2026 को जारी सूचना में यह भी कहा है कि विद्यार्थियों को अगले semester/year में admission लेने के लिए सूचित किया जाए।

इसका मतलब यह है कि यह जानकारी केवल उन विद्यार्थियों के लिए नहीं है जो पहली बार UOU में admission लेना चाहते हैं, बल्कि जो विद्यार्थी पहले से UOU में enrolled हैं और अगले semester/year में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए भी यह महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें

नए विद्यार्थियों के लिए मौका

अगर आपने 2026 में 12वीं या अपनी पिछली qualification पूरी की है और UOU से graduation या कोई दूसरा programme करना चाहते हैं, तो अभी admission लिया जा सकता है।

UOU के July 2026 prospectus में अलग-अलग Graduate Programmes की जानकारी दी गई है। इसमें BA, BA with Geography, BA with Mathematics, BA with Home Science, BA with Geography and Mathematics, B.A. Yoga, B.Sc., B.Com., BBA, BCA और BTTM जैसे programmes शामिल हैं।

इसलिए admission लेने से पहले अपने programme की eligibility, subjects, fee और semester से जुड़ी जानकारी जरूर देख लें।

पहले से UOU में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए भी जरूरी

यह बात खास तौर पर पुराने students को समझनी चाहिए।

अगर आप पहले से UOU में enrolled हैं और आपका अगला semester शुरू होने वाला है, तो केवल यह सोचकर admission को ignore न करें कि “मेरा तो पहले से admission है।”

विश्वविद्यालय की 11 अगस्त 2026 की सूचना में पहले से नामांकित शिक्षार्थियों को भी अगले semester/year में admission लेने के लिए सूचित किया गया है।

इस समय कई विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी चल रही हैं। ऐसे में आपका पूरा ध्यान exam पर होना स्वाभाविक है। लेकिन exam के साथ-साथ अगले semester के admission की deadline का ध्यान रखना भी जरूरी है।

Exam चल रहे हैं, फिर भी Admission क्यों?

यह सवाल अभी बहुत से UOU students के मन में हो सकता है।

आपकी current semester की परीक्षा चल रही है और दूसरी तरफ अगले semester का admission process भी चल रहा है। दोनों चीजें एक साथ होने की वजह से कई students को confusion हो सकता है।

UOU के semester mode में पढ़ाई semester के हिसाब से आगे बढ़ती है। इसलिए अगर आप अपनी पढ़ाई को अगले semester में continue करना चाहते हैं, तो admission की प्रक्रिया और उसकी last date पर ध्यान देना जरूरी है।

Exam खत्म होने का इंतजार करते-करते admission की last date न निकल जाए, इसका ध्यान रखें।

UOU Admission की नई Last Date

पहले Last Date: 10 अगस्त 2026

नई Last Date: 31 अगस्त 2026

Session: July 2026

Admission Mode: Online

किसके लिए: नए एवं पहले से नामांकित विद्यार्थी

UOU की official website पर भी अब July 2026 admission की last date 31 अगस्त 2026 दिखाई जा रही है।

Admission से पहले Prospectus जरूर देखें

अगर आप नए admission के बारे में सोच रहे हैं और आपको यह पता नहीं है कि किस programme में कितनी fee है, eligibility क्या है या programme में कौन-कौन से subjects हैं, तो admission करने से पहले UOU का July 2026 Admission Prospectus जरूर देख लें।

Prospectus में Graduate Programmes की programme summary, eligibility, duration, semester details, courses और fee structure जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। उदाहरण के लिए BA-23 programme के लिए prospectus में 3 वर्ष की minimum duration, 6 semesters और semester mode की जानकारी दी गई है।

UOU July 2026 Graduate Programmes Prospectus:
📘 Prospectus देखें / PDF खोलें

नए students admission लेने से पहले इस PDF को एक बार जरूर देख लें, ताकि programme चुनते समय कोई confusion न रहे।

Mobile से घर बैठे UOU Admission कैसे करें?

अगर आपको mobile से UOU का online admission करना है लेकिन पूरी process समझ नहीं आ रही है, तो इसके लिए मैंने एक step-by-step video बनाया है।

इस video में mobile से admission करने की पूरी प्रक्रिया को आसान तरीके से समझाया गया है।

📱 Mobile से UOU Admission करने के लिए यह वीडियो देखें:

UOU Admission 2026 – Mobile से Step-by-Step Admission Video

Dinesh
Dinesh

दोस्तों, मेरा नाम दिनेश सिंह है। मैं CHILWAL EDUCATION वेबसाइट का Owner और Content Writer हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के विद्यार्थियों के लिए हल प्रश्न-पत्र, स्टडी नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न, MCQs और परीक्षा से जुड़ी उपयोगी अध्ययन सामग्री साझा करता हूँ। मेरा उद्देश्य विद्यार्थियों तक सरल, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है, ताकि उनकी परीक्षा की तैयारी आसान हो सके। इसके अलावा मेरा एक YouTube Channel भी है, जिसका नाम CHILWAL EDUCATION है, जहाँ मैं UOU से जुड़ी नई अपडेट्स और पढ़ाई से संबंधित उपयोगी वीडियो नियमित रूप से साझा करता हूँ।

Leave a Comment

Home Latest News WhatsApp Telegram