उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (UOU) ने ऑनलाइन असाइनमेंट की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 15 अगस्त 2026 तक मिलेगा मौका

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (UOU) के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप अभी तक अपना ऑनलाइन असाइनमेंट जमा नहीं कर पाए हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी नई सूचना के अनुसार, अब छात्र 15 अगस्त 2026 तक अपना ऑनलाइन असाइनमेंट पूरा कर सकते हैं। जिन छात्रों का असाइनमेंट किसी कारणवश अभी तक बाकी है, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

विश्वविद्यालय ने नई सूचना जारी की

31 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक सूचना में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मकालीन परीक्षा 2026 (वार्षिक) तथा शीतकालीन (सेमेस्टर) एवं बैक सत्रीय कार्य के छात्रों के लिए ऑनलाइन सत्रीय कार्य (Online Assignment) जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी गई है।

यह भी पढ़ें

अगर आपने अभी तक अपना असाइनमेंट शुरू नहीं किया है, तो अब बिना देर किए इसे पूरा कर लें।

ऑनलाइन असाइनमेंट कैसे देना है?

ऑनलाइन असाइनमेंट पूरी तरह MCQ (Multiple Choice Questions) पर आधारित होता है। यह CBT (Computer Based Test) की तरह होता है, जिसमें आपको दिए गए समय के अंदर सभी प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर सबमिट करना होता है।

ध्यान रखने वाली बातें
  • सभी प्रश्न MCQ होते हैं।
  • समय समाप्त होने से पहले असाइनमेंट पूरा करना होता है।
  • उत्तर सबमिट करने के बाद दोबारा बदलाव नहीं किया जा सकता।
  • इसलिए प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर ही उत्तर चुनें।
मोबाइल से ऑनलाइन असाइनमेंट देने में परेशानी हो रही है?

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि ऑनलाइन असाइनमेंट कहाँ से शुरू करें, लॉगिन कैसे करें या मोबाइल से पूरा प्रोसेस कैसे करें, तो हमने इसके लिए एक आसान वीडियो बनाया है।

इस वीडियो में शुरुआत से लेकर अंत तक पूरा तरीका स्टेप-बाय-स्टेप समझाया गया है।

वीडियो देखें

👉 https://youtu.be/q1qxUeljRwU

अब आखिरी तारीख का इंतजार मत कीजिए

हालांकि विश्वविद्यालय ने छात्रों को राहत देते हुए अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है, लेकिन हमारी सलाह यही है कि आखिरी दिन तक इंतजार न करें। जितनी जल्दी हो सके अपना ऑनलाइन असाइनमेंट पूरा कर लें, ताकि बाद में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अगर आपके किसी दोस्त या क्लासमेट का ऑनलाइन असाइनमेंट अभी तक पूरा नहीं हुआ है, तो यह जानकारी उसके साथ भी जरूर शेयर करें।

Chilwal Education की ओर से आप सभी विद्यार्थियों को परीक्षा और ऑनलाइन असाइनमेंट के लिए शुभकामनाएँ।

Dinesh
Dinesh

दोस्तों, मेरा नाम दिनेश सिंह है। मैं CHILWAL EDUCATION वेबसाइट का Owner और Content Writer हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के विद्यार्थियों के लिए हल प्रश्न-पत्र, स्टडी नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न, MCQs और परीक्षा से जुड़ी उपयोगी अध्ययन सामग्री साझा करता हूँ। मेरा उद्देश्य विद्यार्थियों तक सरल, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है, ताकि उनकी परीक्षा की तैयारी आसान हो सके। इसके अलावा मेरा एक YouTube Channel भी है, जिसका नाम CHILWAL EDUCATION है, जहाँ मैं UOU से जुड़ी नई अपडेट्स और पढ़ाई से संबंधित उपयोगी वीडियो नियमित रूप से साझा करता हूँ।

Leave a Comment

Home Latest News WhatsApp Telegram